महापौर संगीता तिवारी ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, माताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

शिवराज सिंह चौहान की माताजी को महापौर संगीता तिवारी ने दी श्रद्धांजलि, भोपाल पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

सागर। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय काशीबाई के निधन पर सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी ने भोपाल स्थित उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान महापौर ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी एवं प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी के साथ स्वर्गीय काशीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोकाकुल परिवार का कुशलक्षेम जाना।

महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होता है। मां का बिछड़ना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here