जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: महिला सह सचिव पद के लिए एनी गौस्वामी मैदान में, 21 अगस्त को मतदान

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2026-28 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महिला सह सचिव पद के लिए अधिवक्ता एनी गौस्वामी ने अपनी दावेदारी पेश की है।

एनी गौस्वामी ने अधिवक्ता साथियों से अपने पक्ष में मतदान कर सहयोग और समर्थन देने की अपील की है। उनके चुनाव प्रचार सामग्री के अनुसार मतदान 21 अगस्त 2026 को होगा। उन्होंने महिला अधिवक्ताओं के हितों और संघ की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को लेकर समर्थन मांगा है।

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच भी सक्रियता बढ़ गई है और प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। बार एसोसिएशन के चुनावों में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को लेकर भी लगातार चर्चा देखने को मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here