सागर में 9 पेटी बीयर से भरी बोलेरो पकड़ी, चालक गिरफ्तार; दो आरोपी फरार

0

चांदपुर तिराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर रोका वाहन, 78 लीटर बीयर और 3 लाख रुपए कीमत की बोलेरो जब्त

रहली। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ रहली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और SDOP रहली प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में पुलिस ने चांदपुर तिराहे पर घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से 09 पेटी बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 78 लीटर और अनुमानित कीमत ₹26,400 बताई गई है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ मौजूद दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि रहली की अंग्रेजी शराब दुकान से शराब का अवैध रूप से परिवहन कर उसे बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने चांदपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू करते हुए घेराबंदी की।

कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का बोलेरो वाहन क्रमांक MP-50-T-0784 वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। उस समय बोलेरो में तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखते ही दो लोग मौका पाकर वाहन से उतरकर फरार हो गए, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए चालक ने अपना नाम सत्यनारायण पिता यश कुमार जोशी, उम्र 33 वर्ष, निवासी रहली बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 09 पेटी बीयर मिली। पुलिस के अनुसार बरामद बीयर की कुल मात्रा 78 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹26,400 है।

पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करने के साथ ही उसके परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो भी कब्जे में ले ली। वाहन की अनुमानित कीमत ₹3,00,000 बताई गई है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण के खिलाफ थाना रहली में अपराध क्रमांक 635/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान पुलिस बरामद शराब के स्रोत और उसके अवैध परिवहन एवं बिक्री से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार विवेचना में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मौके से फरार हुए दोनों व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस उनकी भूमिका और पूरे मामले से उनके संबंध की भी जांच कर रही है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय ऋषिश्वर, ASI संजय मिश्रा, HC 960 सुधीर रिछारिया, HC महेंद्र पांडेय, HC प्रेम सिंह आर, जितेंद्र प्यासी, रामा पटेल और आरक्षक सुनील दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here