कचरा गाड़ी के नाम पर वसूली! 7 वार्डों में अज्ञात व्यक्ति ने मांगे रुपए, निगम ने FIR के दिए निर्देश

कचरा गाड़ी के नाम पर वसूली! 7 वार्डों में अज्ञात व्यक्ति ने मांगे रुपए, निगम ने FIR के दिए निर्देश

सागर। शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर नागरिकों से रुपए मांगने का मामला सामने आने से नगर निगम में हड़कंप मच गया है। शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा और केशवगंज वार्डों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरा गाड़ी के नाम पर राशि मांगने की शिकायतें मिलने के बाद निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि कचरा संग्रहण के नाम पर यदि कोई व्यक्ति नागरिकों से राशि मांगता है तो उसे कोई पैसा न दें। ऐसे व्यक्ति की तत्काल नगर निगम को सूचना देने की अपील की गई है।

कचरा गाड़ी प्रबंधक फिरोज खान ने बताया कि रुपए मांगने वाला व्यक्ति सागर एम.एस.डब्ल्यू. सॉल्यूशंस प्रा. लि. में किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है। ऐसे में निगम ने नागरिकों को सतर्क करते हुए अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में नहीं आने की अपील की है।

निगम ने सूचना देने के लिए 9111016108, 9111016104 और 9111016153 मोबाइल नंबर जारी किए हैं। मामले में अज्ञात व्यक्ति की पहचान और उसके द्वारा की गई वसूली की जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here