सागर में होम डिलीवरी करने वाला आदतन शराब तस्कर सोहेल खान गिरफ्तार, आबकारी की ट्रैप कार्यवाई

सागर में होम डिलीवरी करने वाला आदतन शराब तस्कर सोहेल खान गिरफ्तार, आबकारी की कार्यवाई

सागर। शहर में अवैध शराब की बिक्री और होम डिलीवरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए सोहिल खान उर्फ सोनू बिरयानी पिता इशाक खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी कृष्णगंज वार्ड, सागर को शराब की डिलीवरी करते हुए गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने आरोपी को शराब देने के लिए बुलाया था। आरोपी स्कूटी क्रमांक MP 15 ZL 4154 से बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचा, जहां टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक बोतल सिग्नेचर व्हिस्की बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब और स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामग्री और वाहन का अनुमानित मूल्य करीब 80 हजार रुपए बताया गया है।

पुराने आबकारी मामलों का भी रिकॉर्ड, शराब सप्लाई के नेटवर्क की जांच की मांग

आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद आरोपी के पुराने आबकारी प्रकरण भी सामने आए हैं। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार थाना गोपालगंज में उसके खिलाफ वर्ष 2019 में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कई प्रकरण दर्ज हुए थे। अपराध क्रमांक 34/2019 में न्यायालय ने 1 हजार रुपए, अपराध क्रमांक 240/2019 में 1 हजार रुपए तथा अपराध क्रमांक 274/2019 में 500 रुपए का अर्थदंड लगाया था।

स्थानीय लोग है इस पूरी गैंग से हैरान

वर्ष 2019 के बाद पुलिस ने नहीं कि कोई कार्यवाई जबकि उक्त तस्कर लगातार कर रहा था सस्ती शराब की तस्करी अब आबकारी ने दी दविश तो मामला सामने आया, सूत्र बताते हैं स्थानीय छुटभैया नेता इन लोगो को संरक्षण देते आये हैं और जब भी कोई धरपकड़ होती तो ऐसे छुटभैया नेता थाने पहुँच जाते हैं जिससे कार्यवाईयाँ अवरुद्ध होती रही हैं, ऐसे लोगो के भी चेहरे उजागर होने चाहिए साथ ही मालूम हुआ हैं यह तस्कर कुछ तथाकथित पत्रकारों को भी शराब मुफ्त में देता हैं जिससे इसके काले कारनामे उजागर न हो!

बताया जा रहा है कि आरोपी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूटी से सस्ती शराब पहुंचाता था। शराब की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के तरीके और किसी नेटवर्क से जुड़े होने संबंधी अन्य आरोपों की पुष्टि जांच जारी हैं। बताया जा रहा है सोहेल तस्कर की पूरी एक गैंग हैं जो लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहती आ रही हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र बिलावर, उपनिरीक्षक एसपी साकेत और आबकारी आरक्षक दिलीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग अब आरोपी से शराब की सप्लाई और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रहा है। वहीं गोपालगंज पुलिस और शनिचरी चौकी की भूमिका सवालों के घेरे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here