बंडा जहरीली शराब कांड: मास्टरमाइंड रवि लखेरा गिरफ्तार, पुलिस ऑपरेशन में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

0

बंडा जहरीली शराब कांड: मास्टरमाइंड रवि लखेरा गिरफ्तार, पुलिस ऑपरेशन में शॉर्ट एनकाउंटर की खबर

सागर। बंडा जहरीली शराब कांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। जहरीली शराब के अंतरराज्यीय नेटवर्क के प्रमुख सूत्रधार बताया गया जा रहे रवि लखेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और रवि लखेरा के बीच बरायठा जंगल मे मुठभेड़ हुई, पुलिस ने सरेंडर का बोला पर रवि ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी कार्यवाई में बदमाश रवि लखेरा के पैर में गोली लगी।

पुलिस के इस शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उसे दबोच लिया गया। ऑपरेशन में आईजी इरशाद वली, एसपी सुजानिया समेत अन्य अधिकारी व बंडा पुलिस के साथ मामले की जांच और गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है।

रवि लखेरा की गिरफ्तारी को बंडा जहरीली शराब कांड की जांच में पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब तक की जांच में उसका नाम नकली शराब तैयार करने और उसे मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़ा सामने आया था।

पुलिस जांच के मुताबिक बरेठी शराब दुकान के लाइसेंसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर का संपर्क अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा से था। आरोप है कि लखेरा ने अवैध शराब तैयार करने का तरीका और फार्मूला उपलब्ध कराया था। इसके बाद बंडा क्षेत्र में नकली शराब तैयार कर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई की गई।

ललितपुर में भी पकड़ी जा चुकी थी नकली शराब फैक्ट्री

रवि लखेरा का नाम इससे पहले मई 2026 में उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री के मामले में सामने आया था। पुलिस ने वहां उसके गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नकली शराब, बोतल, ढक्कन, रैपर और अन्य सामग्री बरामद की थी। ललितपुर पुलिस के मुताबिक उस गिरोह का संबंध मध्यप्रदेश में अवैध शराब की सप्लाई से भी बताया गया था।

बंडा कांड के बाद तेज हुई थी तलाश

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से करीब 15 मौत हो चुकी हैं, इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के नेटवर्क को खंगालना शुरू किया। जांच में रवि लखेरा, मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर और चंदू राजपूत के नाम प्रमुखता से सामने आए थे। रवि लखेरा और मनीष लोधी की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

16 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

बंडा और विनायका थाना क्षेत्रों में पुलिस कार्रवाई के दौरान अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने नकली शराब, बोतल, ढक्कन, लेबल और शराब तैयार करने में इस्तेमाल सामग्री भी बरामद की है। इसके बाद फरार मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया था।

रवि लखेरा की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, नकली शराब की सप्लाई चेन, इसमें शामिल अन्य लोगों और शराब दुकानों से जुड़े कनेक्शन को लेकर अहम खुलासे होने की उम्मीद है। यदि पुलिस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि करती है तो ऑपरेशन में चली गोलीबारी और आरोपी के घायल होने सहित अन्य विवरण भी सामने आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here