बरेठी और मगरधा शराब दुकानों का होगा पुनर्निष्पादन, 18 से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

0

बरेठी और मगरधा शराब दुकानों का होगा पुनर्निष्पादन, 18 से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

अनुज्ञप्तियां निरस्त होने के बाद वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए ई-टेंडर और ई-टेंडर कम ऑक्शन से होगी प्रक्रिया

सागर। बरेठी एकल मदिरा दुकान और मगरधा एकल मदिरा समूह की अनुज्ञप्तियां निरस्त किए जाने के बाद अब वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए दोनों का पुनर्निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए ई-टेंडर तथा ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इच्छुक टेंडरदाता 18 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 22 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन के साथ अपना ऑफर प्रस्तुत कर सकेंगे।

ई-टेंडर कम ऑक्शन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी और निर्धारित रूप से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। यदि बोली समाप्त होने से पहले 15 मिनट के अंतराल में कोई नई बोली आती है, तो ऑक्शन की समय सीमा अगले 15 मिनट के लिए बढ़ाई जाएगी।

ई-टेंडर खोलने की प्रक्रिया संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने के बाद या 22 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे, इनमें से जो समय बाद में होगा, उसके अनुसार की जाएगी। जिला समिति द्वारा ई-टेंडर तथा ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से प्रक्रिया का निराकरण ई-टेंडर खोलने की पूरी कार्रवाई होने तक किया जाएगा।

इस प्रक्रिया में शामिल होने वाली इच्छुक फर्म, कंपनी, एलएलपी या कन्सोर्टियम के लिए ई-आबकारी पोर्टल पर पंजीयन कराना और निर्धारित धरोहर राशि जमा करना अनिवार्य रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here