भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक कार्यों पर मिला मार्गदर्शन

0

भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक कार्यों पर मिला मार्गदर्शन

सागर। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और मीडिया विभाग की भूमिका पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान आशीष ऊषा अग्रवाल ने रिशांक तिवारी के संगठनात्मक कार्यों और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। वहीं रिशांक तिवारी ने कहा कि आशीष जी की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और विषयों की गहरी समझ हमेशा प्रेरित करती है। वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है।

इससे पहले रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं स्वरुचि भोज में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी संवाद हुआ।

रिशांक तिवारी इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश मीडिया विभाग की बैठक में शामिल हुए। बैठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित किया। बैठक में संगठन की रीति-नीति, मीडिया विभाग की जिम्मेदारियों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में मार्गदर्शन दिया गया।

रिशांक तिवारी ने कहा कि दीपावली मिलन जैसे आयोजन संगठन में आपसी संवाद और एकजुटता को मजबूत करते हैं। मीडिया विभाग का दायित्व है कि संगठन की विचारधारा, जनकल्याणकारी कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जिम्मेदारी एवं प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here