सागर पुलिस विभाग में फेरबदल, बांदरी थाना प्रभारी लाइन अटैच

सागर पुलिस विभाग में फेरबदल, बांदरी थाना प्रभारी लाइन अटैच

सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में चार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सुमेर सिंह जगेत को थाना बांदरी के थाना प्रभारी पद से रक्षित केंद्र (आर.के.) सागर भेजा गया है।

वहीं उपनिरीक्षक बालाराम छारी को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी बरा, थाना बण्डा पदस्थ किया गया है। उपनिरीक्षक संदीप दिवाकर को रक्षित केंद्र सागर से चौकी बरोदिया, थाना मालथौन भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षक सेल्वराज पिल्लई को रक्षित केंद्र सागर से थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here