सीएमएचओ एवं डीपीओ ने आंगनवाड़ी केंद्र-79 का किया संयुक्त निरीक्षण

0

सीएमएचओ एवं डीपीओ ने आंगनवाड़ी केंद्र-79 का किया संयुक्त निरीक्षण

सागर।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-79, बाघराज वार्ड में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का संयुक्त भ्रमण किया। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का अवलोकन किया तथा टीकाकरण, वजन मापन, पोषण परामर्श और आवश्यक अभिलेखों की जांच की। उन्होंने संबंधित अमले को हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here