गया जी से लौट रहे डॉक्टर-प्रिंसिपल भाइयों की दर्दनाक मौत, डिवाइडर से टकराई कार

गया जी से लौट रहे डॉक्टर-प्रिंसिपल भाइयों की दर्दनाक मौत, डिवाइडर से टकराई कार

मैहर। ग्राम पोड़ी के पास शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में दमोह निवासी डॉक्टर संजय गंगेले (59) और उनके भाई प्रिंसिपल सुधीर गंगेले (61) की जान चली गई। दोनों भाई गया जी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चालक राजा रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चलाते समय चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते कार पर नियंत्रण नहीं रहा और वह डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त कार का पंजीयन नंबर एमपी20 बीए5139 बताया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर संजय गंगेले और उनके भाई सुधीर गंगेले की मौत हो गई। वहीं, घायल चालक राजा रैकवार का इलाज जारी है।

भोपाल में पदस्थ हैं डॉक्टर की पत्नी

डॉ. संजय गंगेले की पत्नी डॉ. श्रद्धा गंगेले भी चिकित्सक हैं और भोपाल में पदस्थ हैं। हादसे के समय वह भोपाल में थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमोह में शोक का माहौल है। दोनों भाइयों के निधन से उनके परिचितों और शुभचिंतकों में भी दुख है।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here