गोपाल भार्गव की उपस्थिति में 100 बटुकों ने लिया गुरु मंत्र, उपनयन संस्कार संपन्न

 

सिद्ध पटेरिया तीर्थ धाम में 100 बटुकों का उपनयन एवं दीक्षा संस्कार संपन्न

गढ़ाकोटा। सिद्ध पटेरिया तीर्थ धाम गढ़ाकोटा में आयोजित महात्रिपुरसुंदरी माँ राजराजेश्वरी की नित्यनिवास दिव्य देवीलोक मणिद्वीप एवं नवग्रह पीठ स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्री गणेश संस्कृत विद्यालय के 100 बटुक ब्राह्मण विद्यार्थियों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पंचगव्य स्नान, उपनयन, दीक्षा, देवदर्शन एवं भिक्षा ग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक शामिल हुए। उन्होंने वैदिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर गायत्री मंत्र साधना, वेदपाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्रसिद्ध अजब धाम फतेहपुर से पधारे संत (छोटे सरकार) ने बटुक छात्रों को गुरु मंत्र की दीक्षा प्रदान की। कार्यक्रम में बटुकों के परिजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान धार्मिक वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक अनुष्ठानों ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय अनुभूति कराई। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here