इन तीन रेल कर्मचारियों को मिला डीआरएम अवार्ड

0

इन तीन रेल कर्मचारियों को मिला डीआरएम अवार्ड

सागर। उत्कृष्ट कार्य और रेल संचालन में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीना के तीन रेल कर्मचारियों को डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया। 14 सितंबर को भोपाल मंडल स्तर पर घोषित संरक्षण पुरस्कारों का वितरण भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के आठ कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए। इनमें बीना से तीन कर्मचारी शामिल रहे। मेल ट्रेन मैनेजर पीयूष सिंह, वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर रोहित पवया और वरिष्ठ तकनीशियन रवि झा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएम अवार्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अजीत सिंह चौहान और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक-2 प्रमोद पंडित जाधव ने पुरस्कृत कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here