जिला अधिवक्ता संघ सागर चुनाव: निष्पक्षता के लिए मतदान पेटी पर लगे कैमरे, प्रत्याशी का निजी CCTV बना चर्चा का विषय

जिला अधिवक्ता संघ सागर चुनाव: निष्पक्षता के लिए मतदान पेटी पर लगे कैमरे, प्रत्याशी का निजी CCTV बना चर्चा का विषय

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026–2028 के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन अधिकारी के.पी. दुबे एवं उप निर्वाचन अधिकारी/प्रवक्ता महेश नेमा के मार्गदर्शन में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया संपन्न, कल होगा मुख्य मतदान- आज 20 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पोस्टल बैलेट के जरिए कुल 15 मतपत्र गुप्त मतदान प्रक्रिया के तहत सीलबंद लिफाफे में बंद किए गए। इसके बाद मुख्य मतदान कल 21 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। निर्धारित समय अवधि के भीतर मतदान कक्ष में प्रवेश करने वाले मतदाताओं को वोट डालने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

सुरक्षा इंतजाम और चर्चा में आया ‘निजी कैमरा’ बारिश के मौसम को देखते हुए मतदान स्थल पर वॉटरप्रूफ डोम और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की गई है। मतदान पेटी की निगरानी के लिए अधिवक्ता संघ चुनाव प्रशासन द्वारा कैमरे लगाए जा रहें हैं। इसी बीच, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकलेश्वर दुबे द्वारा चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपने निजी खर्चे पर अतिरिक्त CCTV कैमरा लगवाने की मांग रखी गई। चुनाव प्रबंधन द्वारा इस मांग को स्वीकार कर अनुमति दिए जाने और कैमरे का काम शुरू हो चुका हैं बहरहाल यह ‘निजी CCTV कैमरा’ पूरे परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि यह पहली बार सामने आया हैं जब किसी प्रत्याशी द्वारा अपने खर्चे पर CCTV कैमरा लगवाया जा रहा हैं।

प्रवेश और मतगणना से जुड़ी मुख्य जानकारी:

  • प्रवेश व निकासी: मतदाताओं का प्रवेश कक्ष के पीछे स्थित गेट नं. 3 से होगा, जबकि मतदान के बाद निकास गेट नं. 5 से निर्धारित किया गया है।

  • पहचान पत्र अनिवार्य: मतदान दल द्वारा केवल अधिवक्ता परिचय पत्र एवं अन्य वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

  • गैर-अधिवक्ताओं का प्रवेश वर्जित: चुनाव प्रक्रिया में किसी भी बाहरी या गैर-अधिवक्ता का हस्तक्षेप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार की असामाजिकता पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • मतगणना: 22 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से भूतल कक्ष में कैमरों की निगरानी में मतगणना होगी। इस दौरान प्रत्याशी या उनके अधिकृत एजेंट उपस्थित रह सकेंगे। संपूर्ण मतगणना पूरी होने के बाद ही चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here