लापरवाही सामने आई: पशु चिकित्सा विभाग के स्टोर रूम में लगी आग, सामग्री जली

लापरवाही सामने आई: पशु चिकित्सा विभाग के स्टोर रूम में लगी आग, सामग्री जली

सागर। डॉ. माखनलाल कंपाउंड परिसर स्थित उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय के स्टोर रूम में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास रहने वाले लोगों ने विभागीय कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम की दो फायर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के समय कार्यालय बंद था। फायर ब्रिगेड की टीम ने दरवाजा खुलवाकर स्टोर रूम में पहुंचकर आग बुझाई। स्टोर रूम में दवाइयां, पुराना फुटकर सामान और डिस्पोजल सामग्री रखी थी। आग से 2-3 बोरियों में रखी डिस्पोजल सामग्री सहित पुराना सामान जल गया।

पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डीडी चढ़ार ने बताया कि किराए से रहने वाले लोगों ने धुआं देखकर सूचना दी थी, जिसके बाद 112 पर कॉल कर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दवाइयों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। स्टॉक की जांच कराई जाएगी।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, बहरहाल विभाग की लापरवाही सामने आ रही हैं जिसपर एक साथ ठूस कर रखें सामग्री में आग लग गयी, कैमरे लगे हैं कि नहीं इसपर भी जानकारी सामने नहीं आई हैं अब तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here