पशुपतिनाथ मंदिर में दूसरे दिन भी बने 51 हजार पार्थिव शिवलिंग

पशुपतिनाथ मंदिर में दूसरे दिन भी बने 51 हजार पार्थिव शिवलिंग

सागर। तिली रोड बैंक कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन-अभिषेक कार्यक्रम के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन-अभिषेक किया।

पं. शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूजन एवं अभिषेक संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रुद्री निर्माण और भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम प्रतिदिन निर्धारित समय के अनुसार जारी है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here