स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित हुए

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

सागर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान उनके प्रयासों की सराहना के साथ-साथ पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों में बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ता है और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलती है।

सागर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here