प्रधानमंत्री आवास में रक्षाबंधन की धूम, बहनों के साथ पीएम मोदी ने साझा किए भावुक पल

प्रधानमंत्री ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह के कुछ यादगार पलों को साझा किया। श्री मोदी ने कामना की कि यह त्योहार लोगों के बीच स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आनंद लाए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन समारोह के कुछ यादगार पल।

यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधनों को और गहरा करे।

यह सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए।

https://x.com/narendramodi/status/2093244707963093203

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here