राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बने आशीष उषा अग्रवाल, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने दी बधाई
सागर/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक का दायित्व मिलने पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भोपाल में उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रिशांक तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
रिशांक तिवारी ने कहा कि आशीष उषा अग्रवाल का संगठन और मीडिया क्षेत्र में लंबा अनुभव तथा कार्य के प्रति समर्पण प्रेरणादायी है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से भाजपा के मीडिया तंत्र को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आशीष अग्रवाल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से पार्टी की मीडिया रणनीति को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर आशीष अग्रवाल ने रिशांक तिवारी की संगठन एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वे निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि रिशांक तिवारी भविष्य में भी संगठन के लिए इसी सक्रियता के साथ कार्य करते रहेंगे।


