बावड़ी में मिला नगर निगम कर्मी का शव, एसडीआरएफ ने पानी से निकाला
सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के नरयावली नाका वार्ड स्थित चोपड़ा (ऐतिहासिक बावड़ी) में सोमवार को एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मोतीनगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने पानी से शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान कमल किशोर रूसिया के रूप में हुई है, जो नगर निगम में कार्यरत बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मोतीनगर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।


