सागर: गांव-गांव, ढाबा-ढाबा जांच राहतगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कसा शिकंजा

0

राहतगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में थाना राहतगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब और कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर सहित पुलिस अमला क्षेत्र के ग्रामों और ढाबों पर लगातार जांच एवं कार्रवाई में जुटा है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। ग्राम क्षेत्रों के साथ-साथ ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना है।

बंडा क्षेत्र में सामने आए कथित अवैध एवं जहरीली शराब प्रकरण के बाद पुलिस विभाग भी सतर्क नजर आ रहा है। राहतगढ़ क्षेत्र में शुरू हुई लगातार कार्रवाई को इसी सतर्कता से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का फोकस अब अवैध शराब के नेटवर्क और इससे जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई करने पर है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान थाना राहतगढ़ का पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रहा है। आने वाले दिनों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here