सागर जहरीली शराब कांड पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं बची’

0

सागर जहरीली शराब कांड पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं बची’

सागर। जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मध्यप्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने लिखा कि “भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज बची ही नहीं है। दवा जहरीली, शराब जहरीली, पानी जहरीला।” उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानून बनाए जाते हैं, लेकिन अगले हादसे तक उन्हें तहखाने में डाल दिया जाता है।

उन्होंने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि इस हादसे ने कई परिवारों में मातम पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लिखा कि कुछ गिरफ्तारियां होंगी, कुछ अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा और जांच के आदेश दिए जाएंगे, “क्योंकि ये पहली बार नहीं है।”

https://x.com/RahulGandhi/status/2097285042129281429

बता दें कि सागर के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से करीब 22 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि 120 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here