सागर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का अभियान, स्कूल-अस्पताल के पास की गुमटियां हटाईं

0

शराब दुकान के नजदीक बने अवैध अहाते और गुमटियों को भी हटाकर सरकारी जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

सागर। जिले में शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत 12 सितंबर 2026 को गौरझामर थाना क्षेत्र में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सोलंकी और एसडीओपी श्री अरुण कुमार उइके के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मुनौवर खान ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर गौरझामर थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारुकी, नायब तहसीलदार चंद्रभान सिंह दीवान के साथ राजस्व विभाग का अमला और गौरझामर थाना पुलिस मौजूद रही।

संयुक्त टीम ने शासकीय स्कूल और शासकीय अस्पताल के आसपास सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध गुमटियों को हटाया। इसके अलावा शराब दुकान के पास बनाए गए अवैध अहाते और वहां मौजूद गुमटियों को भी हटाकर संबंधित स्थान को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

शासकीय भूमि पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी

प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह की संयुक्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here