सागर में बारिश का आंकड़ा 75.74% पर पहुंचा, पिछले साल के मुकाबले 17% कम

0

सागर में बारिश का आंकड़ा 75.74% पर पहुंचा, पिछले साल के मुकाबले 17% कम

सागर। जिले में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य बारिश की तुलना में 75.74 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर (भू-संसाधन प्रबंधन) द्वारा 26 सितंबर 2026 को जारी दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 1 जून से 26 सितंबर तक कुल 932.1 मिमी (36.7 इंच) बारिश हुई है।

जिले की सामान्य औसत वर्षा 1230.5 मिमी है। वहीं, पिछले वर्ष इसी अवधि में 1124.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस तरह इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 17.09 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

आज 9.8 मिमी औसत बारिश

26 सितंबर को जिले में औसतन 9.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इनमें शाहगढ़ में सबसे ज्यादा 14 मिमी, राहतगढ़ में 13.5 मिमी, जैसीनगर में 13.2 मिमी और रहली व केसली में 11.3-11.3 मिमी बारिश हुई। सागर में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तापमान: अधिकतम 25°C और न्यूनतम 18.8°C दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here