सागर में पुरानी मोटरसाइकिल खरीदने बेचने में चल रहा बड़ा फर्जीबाड़ा सामने आया
64 हजार रुपए में खरीदी बाइक, आरटीओ ट्रांसफर के नाम पर भी लिए 7800 रुपए; मोतीनगर थाने में शिकायत
सागर। पुरानी मोटरसाइकिल खरीदने के बाद पूरी रकम चुकाने के बावजूद वाहन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ओमकार प्रसाद पटेल ने मोतीनगर थाने में शिकायत देकर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, ओमकार प्रसाद पटेल ने 6 अगस्त 2025 को भगवानगंज स्थित बालाजी ऑटो डील हीरो शोरूम के सामने से अनूप/अनुज केशरवानी से पुरानी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP15ZL6529 खरीदी थी। सौदा 64 हजार रुपए में तय हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पूरी राशि ऑनलाइन भुगतान कर दी अनुज के खाते में लेकिन इसके बाद भी मोटरसाइकिल उसे नहीं सौंपी गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विक्रेता द्वारा आरटीओ में वाहन ट्रांसफर कराने के नाम पर 7800 रुपए एक एजेंट को ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, लेकिन इसके बावजूद आज तक वाहन का कब्जा और मालिकाना हक शिकायतकर्ता को नहीं मिल सका।
ओमकार पटेल के मुताबिक, वह पिछले करीब एक साल से फोन और व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर वाहन लेने का प्रयास कर रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उसने 27 सितंबर 2026 को मोतीनगर थाने में शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ बिक्री संबंधी एग्रीमेंट और ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया है।
अब मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वाहन की वास्तविक स्थिति क्या है और रकम लेने के बाद वाहन नहीं सौंपने के पीछे क्या कारण रहा।
सूत्र बताते हैं ऐसे अनेक मामलें है जो फर्जीबाड़ा के शिकार है, बहरहाल अनेज केशरवानी से बात करनी चाहिए पर उसका फोन नहीं लगा वाट्सएप पर मैसेज आया कि व्यस्त हैं बस।
फिलहाल शिकायत अब परिवहन विभाग तक जाने की बात की जा रही है कि ऐसे पुराने वाहनों की खरीदी बिक्री का आखिर पंजीकरण किया कैसे गया बालाजी ऑटो डील का।


