सागर संभाग के नए कमिश्नर दिलीप कुमार ने संभाला पदभार

0

सागर संभाग के नए कमिश्नर दिलीप कुमार ने संभाला पदभार

पूर्व कमिश्नर अनिल सुचारी ने सौंपा कार्यभार, पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से ली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी

सागर। सागर संभाग के नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर संभागायुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। इस दौरान पूर्व कमिश्नर अनिल सुचारी ने उन्हें अपना कार्यभार सौंपा।

पदभार ग्रहण करने से पहले श्री दिलीप कुमार आयुक्त उद्योग, मध्यप्रदेश भोपाल के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम मध्य प्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत कमिश्नर श्री कुमार ने कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से संभाग में चल रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यालयीन कार्यों की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here