सागर: वरिष्ठ पत्रकार स्व राजाराम सोनी जी के निधन पर जनसंपर्क कार्यालय ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार स्व राजाराम सोनी जी के निधन पर जनसंपर्क कार्यालय ने जताया शोक

सागर। मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार स्व राजाराम सोनी जी (74) के निधन पर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संयुक्त संचालक लक्ष्मण सिंह, सहायक संचालक सौम्या समैया सहित जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिवंगत राजाराम सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने कहा कि राजाराम सोनी ने अपनी लेखनी और पत्रकारिता के माध्यम से लंबे समय तक जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here