SP अनुराग सुजानिया ने परखी पुलिस फोर्स की फिटनेस और अनुशासन, कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं

0

SP अनुराग सुजानिया ने परखी पुलिस फोर्स की फिटनेस और अनुशासन, कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं

सागर। पुलिस लाइन सागर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं विभिन्न परेड गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को वर्दी की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन एवं समयपालन का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण संबंधी दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शस्त्रों, वाहनों एवं अन्य पुलिस उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन स्थित रक्षित निरीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के यथासंभव त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन देते हुए अधीनस्थ बल के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा, प्रोबेशनर आईपीएस दीपांशु, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस लाइन सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सागर पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, दक्षता, शारीरिक क्षमता एवं कार्यकुशलता को बनाए रखना तथा पुलिस बल के मनोबल को सुदृढ़ करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here