तीन बत्ती पर युवक ने बाइक में लगाई आग, मौके से भागा

0

डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा के सामने अचानक उठने लगीं लपटें, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

सागर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तीन बत्ती तिराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा के सामने एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। बाइक को आग के हवाले करने के बाद वह व्यक्ति वहां से भाग निकला।

मोटरसाइकिल में आग लगते ही देखते ही देखते उसकी लपटें तेज हो गईं और आसपास धुआं फैलने लगा। व्यस्त तिराहे पर अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कुछ ही देर में जलती हुई मोटरसाइकिल पर काबू पा लिया, जिससे आग को आगे फैलने से रोक लिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोटरसाइकिल किस व्यक्ति की थी और उसने खुद अपनी बाइक में आग लगाने जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here