राजा बाबा जंगल में पुलिस पर पथराव करने वाले 5 आरोपी चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश

राजा बाबा जंगल में पुलिस पर पथराव करने वाले 5 आरोपी चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश

सागर के देवरी थाना क्षेत्र स्थित राजा बाबा जंगल में पुलिस टीम पर हमला और पथराव करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सागर। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगपुर गंजन स्थित राजा बाबा जंगल में पुलिस टीम पर पथराव करने वाले पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के राजा बाबा जंगल में कीमती पत्थर और आभूषण मिलने की अफवाह फैलने के बाद हजारों लोग जंगल में खुदाई करने पहुंच गए थे। वन विभाग की सूचना पर भीड़ को हटाने पहुंची पुलिस टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस हमले में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए, जबकि एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया।

देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि मामले में शब्बीर ग्वालिया, कल्लू, गुड्डू, डब्बू (सभी निवासी कंकन टोला) और अन्नू ग्वालिया (निवासी देवरी) सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here