बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के डॉक्टर जायेंगे हड़ताल पर!

0

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के डॉक्टर जायेंगे हड़ताल पर

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के साठ से अधिक मेडिकल टीचर्स की सर्विस बुक जो संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा कार्यालय,गोपालगंज ,सागर में सत्यापित होने गई है,उनको व्यर्थ में आपत्तियां लगाकर रोका जा रहा है.

जिस वजह से डॉक्टर्स को उनके एरियर नहीं मिल पा रहे है और समयमान वेतनमान नहीं लग रहा है.

जिसके विरोध में मंगलवार को शाम चार बजे सभी चिकित्सा शिक्षक परिवारजनों समेत उस कार्यालय में पहुंच कर निवेदन करेंगे.

पहले भी इस मामले में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने विभागीय आयुक्त श्री अमनवीर बैंस को चिठ्ठी लिख कर बताया था कि कैसे फाइलों को उचित ईंधन मिल जाए तो शुतुरमुर्ग की रफ्तार से दौड़ती है अन्यथा कछुए की रफ्तार से फाइलों को महीनों और सालों घुमाया जाता है.

संघ के अध्यक्ष डा सर्वेश जैन और डॉ अखिलेश रत्नाकर के अनुसार सिटीजन चार्टर के अनुसार उक्त कार्य तीस दिवस में हो जाना चाहिए किंतु बार बार फरियाद करने पर भी आज तीन महीने से ज्यादा हो गए लेकिन उक्त कार्य नहीं हुआ.जिससे डॉक्टरों में असंतोष है

और इस मामले में जिला प्रशासन की चुप्पी भी समझ के परे है. व्यर्थ में अटकाया हुआ काम भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है.

मंगलवार शाम की चर्चा के बाद यदि मामला नहीं सुलझता तो दिनांक सौलह सितंबर बुधवार को मेडिकल कॉलेज सागर के सभी मेडिकल टीचर्स एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here