डेम में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में लापता, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

0

डेम में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में लापता, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

दमोह। सीतानगर डेम में रविवार दोपहर नहाने गए दो युवक अचानक गहरे पानी में लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने डेम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

जानकारी के मुताबिक सीतानगर निवासी दिनेश पटेल अपने रिश्तेदार देवेंद्र पटेल के साथ डेम पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी पानी में उतर गया, लेकिन तेज बहाव के बीच दोनों पानी में लापता हो गए।

काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ को बुलाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई गई।

मौके पर दोनों युवकों के कपड़े भी मिले हैं। रेस्क्यू टीम लगातार डेम के पानी में उनकी तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here