संसद भवन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद ने की मुलाकात

संसद भवन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद ने की मुलाकात

सागर। नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौहार्दपूर्ण भेंट कर संसदीय क्षेत्र सागर लोकसभा क्षेत्र के सड़क एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र में प्रगतिरत सड़क निर्माण परियोजनाओं की चर्चा के साथ-साथ नए मार्गों के निर्माण, प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा यातायात सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर सागर संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक सड़क संपर्क को और बेहतर बनाने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को सुगम आवागमन से जोड़ने तथा भविष्य की विकास योजनाओं को गति देने पर सांसद डॉ. वानखेडे ने विशेष जोर दिया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने संबंधित विषयों पर सहयोगात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए विकास कार्यो में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए सड़क एवं अधोसंरचना परियोजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सांसद जी की प्राथमिकता है और केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित होगा, जिससे व्यापार, उद्योग, पर्यटन और आमजन को लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here