हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई,वारदात के 12 घंटे के भीतर 07 आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई,वारदात के 12 घंटे के भीतर 07 आरोपी गिरफ्तार 

सागर। दिनांक 08.08.2026 को फरियादी/आहत हल्ले भाई पिता मूलू रैकवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मगरधा, थाना गढ़ाकोटा द्वारा थाना गढ़ाकोटा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि महेन्द्र रैकवार निवासी ग्राम मगरधा एवं अन्य आरोपियों द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गढ़ाकोटा में अपराध क्रमांक 611/2026, धारा 296(बी), 109(2), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

12 घंटे के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रहली श्री प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना गढ़ाकोटा पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में नामजद आरोपियों की तलाश कर घटना के 12 घंटे के भीतर सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. महेन्द्र रैकवार
2. अजय रैकवार
3. दीपक रैकवार
4. मनोज रैकवार
5. सुरेन्द्र रैकवार
6. रिब्बू उर्फ रेवाराम रैकवार
7. अन्य आरोपी

गढ़ाकोटा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर यह संदेश दिया गया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

प्रकरण की त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक गौरव तिवारी, उ.नि. राजाराम धुर्वे, स.उ.नि. बलराम उपाध्याय, स.उ.नि. प्रेमनारायण शुक्ला, स.उ.नि. बलवंत सिंह चौधरी, प्र.आर. 1158 प्रमोद सोयाम, प्र.आर. 772 राजेश पाण्डेय, प्र.आर. 1586 जगत प्रताप सिंह, आर. 1758 राजदीप तिवारी, प्र.आर. 1722 रवि पटैल, आर. 1124 कोस्तुभमणि पाठक, आर. 1685 परसराम अहिरवार एवं आर. 1004 सुरेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here