सागर: अवैध शराब पर आबकारी की दबिश, 110 पाव देशी मदिरा जब्त
सागर। अवैध मदिरा के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बंडा क्षेत्र के ग्राम हिनौती में कार्रवाई करते हुए 110 पाव देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 8,360 रुपए बताई गई है।
सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी कंट्रोलर पूजा चंद्रन के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हिनौती में रवि अहिरवार के रिहायशी मकान की तलाशी ली। इस दौरान 110 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। मामले में आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
वहीं रात्रि गश्त के दौरान बंडा में मदिरा दुकानों के आसपास सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एसपी साकेत, मुख्य आरक्षक संगीता गुर्जर तथा आरक्षक दिलीप ठाकुर, संध्या कुलस्ते और राहुल अहिरवार शामिल रहे।


