बाबा भोलेनाथ की दिव्य शाही पालकी यात्राओं में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
सागर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत भव्य दिव्य शाही पालकी यात्राओं का आयोजन किया गया। भगत सिंह युवा शक्ति संगठन एवं श्री महाकाल नई गल्ला मंडी कमेटी द्वारा आयोजित इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

श्री महाकाल नई गल्ला मंडी कमेटी द्वारा आयोजित बाबा भोलेनाथ की शाही पालकी यात्रा का शुभारंभ मंडी परिसर स्थित हनुमान जी के मंदिर से हुआ, जिसका समापन खुरई रोड स्थित बड़े शंकर जी मंदिर पर हुआ। वहीं, भगत सिंह युवा शक्ति संगठन द्वारा भी बाबा भोलेनाथ की दिव्य शाही पालकी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दोनों पावन आयोजनों में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सागर शहर एवं समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
पालकी यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देता नजर आया।


