सेवा संकल्प अभियान: फिट इंडिया चरण के तहत खेल परिसर सागर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

0

सेवा संकल्प अभियान: फिट इंडिया चरण के तहत खेल परिसर सागर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

सागर। सेवा संकल्प अभियान के तहत फिट इंडिया चरण के अंतर्गत आज खेल परिसर सागर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान दौड़, लंबी कूद सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अधिकारियों ने युवाओं को फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने और नियमित खेल व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here