स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 को लेकर कलेक्टर ने दिए एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश

0

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 को लेकर कलेक्टर ने दिए एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश

सागर। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से कार्यालय कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि ग्रामवार एवं पटवारीवार प्रगति की सूची तैयार कर प्रतिदिन कार्य की समीक्षा की जाए। साथ ही सेक्टर ऑफिसर के माध्यम से मैदानी स्तर पर कार्य का सत्यापन कराया जाए। जारी SOP एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन प्रक्रिया एवं पंजीयन के संबंध में SOP

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के तहत पूरा काम SAARA और SAMPADA 2.0 ऐप से पंचायत भवन में लगे कैंप में होगा, जिसमें पहले भूस्वामी की आधार e-KYC, नाम और खसरे का मिलान किया जाएगा, फिर भूस्वामी की वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए सहमति ली जाएगी, पटवारी द्वारा चतुर्सीमा और ड्रोन फोटो का सत्यापन कर 2 गवाह जोड़े जाएंगे, वॉलेट से शून्य शुल्क पर भुगतान के बाद Face Authentication से e-Sign कर दस्तावेज को पंजीयन अधिकारी के पास भेजा जाएगा, जहां दस्तावेज और वीडियो की जांच के बाद आधार फेस या OTP से अंतिम पंजीयन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here