साप्ताहिक राशिफल (28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026): शुक्र होंगे वक्री, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

0

Weekly Horoscope 28 September to 04 October 2026: सितंबर का अंतिम सप्ताह और अक्टूबर की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाली है। 28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 के बीच कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह बुध तुला राशि में रहेंगे, जहां पहले से शुक्र मौजूद हैं। वहीं 3 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में वक्री हो जाएंगे।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुक्र के वक्री होने का प्रभाव प्रेम, वैवाहिक जीवन, साझेदारी, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान पुराने मामलों की समीक्षा और महत्वपूर्ण फैसलों पर दोबारा विचार करने की स्थिति बन सकती है।

इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि, मंगल और गुरु कर्क राशि, शनि वक्री अवस्था में मीन राशि तथा राहु-केतु क्रमशः कुंभ और सिंह राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन स्थितियों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अवसर बनेंगे, जबकि कुछ जातकों को खर्च, रिश्तों और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

आइए जानते हैं 28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक मेष से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। इस दौरान आपको अपने कामकाज में सावधानी और सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।

नौकरीपेशा लोगों को काम में लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कारोबारियों को लाभ के लिए शॉर्टकट या नियमों की अनदेखी करने से बचना चाहिए। समझदारी से लिए गए फैसलों का लाभ सप्ताह के अंत तक मिल सकता है।

इस सप्ताह आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकता है। युवाओं को गलत संगति से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में निजी जीवन या करियर से जुड़े बड़े फैसले लेते समय वरिष्ठों और शुभचिंतकों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में धैर्य से काम लें।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें तथा शिवाष्टक का पाठ करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर-कारोबार में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।

किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पारिवारिक समस्या का समाधान निकल सकता है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और जिम्मेदारी या पुरस्कार मिलने की संभावना बन सकती है। कारोबारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

प्रेम संबंधों में मधुरता और दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें तथा श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह औसत फलदायक रहेगा। करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कारोबारियों को धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और किसी को पैसा या सामान उधार देने से बचना बेहतर रहेगा।

नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। अचानक आने वाले खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से मतभेद होने की आशंका है।

संतान से जुड़ी कोई चिंता भी परेशान कर सकती है। सेहत के मामले में सावधानी जरूरी है। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहेगा। काम निकालने के लिए कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। किसी बड़े फैसले को लेकर असमंजस की स्थिति हो तो जल्दबाजी से बचें।

सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य कुछ प्रभावित हो सकता है। खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत से अपने लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिल सकती है।

कारोबारियों को सप्ताह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को मेहनत का लाभ मिलेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत और अचानक आने वाले खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायक रहेगा। छोटी-छोटी बातों को तूल देने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आर्थिक चुनौतियां सामने आ सकती हैं। अचानक खर्च बढ़ने से धन उधार लेने की स्थिति भी बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम में लापरवाही से बचना चाहिए और कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। पारिवारिक मामलों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से समस्या का समाधान निकल सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही कुछ समस्याओं से राहत मिल सकती है, लेकिन कामकाज और निजी जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां भी सामने आ सकती हैं।

इस सप्ताह वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। छोटी बातों को नजरअंदाज कर लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन उत्तरार्ध में स्थिति सामान्य होने लगेगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का दूसरा भाग बेहतर रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा।

उपाय: शक्ति की साधना करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहेगा। इस सप्ताह सावधानी से काम लेना जरूरी होगा। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न करें।

नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। प्रेम संबंधों में दिखावे या ऐसे वादों से बचें जिन्हें पूरा करना मुश्किल हो।

विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

उपाय: स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य से भरा रह सकता है। करियर और कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों का सहयोग मिल सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में सफलता मिलेगी। कारोबारियों की लंबे समय से अटकी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं।

आर्थिक मामलों में भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बचत में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिल सकता है।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और सफल रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

वित्तीय दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। सरकारी और प्रशासनिक मामलों में सफलता मिल सकती है। उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।

करियर और कारोबार से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। यात्रा नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा।

परिवार में सुख-शांति रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं के कारण मन परेशान रह सकता है। इस दौरान लक्ष्य से भटकने से बचें।

कार्यस्थल पर विरोधी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से काम करना होगा। सरकारी विभाग या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले को गंभीरता से लें और अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को आर्थिक लेनदेन और दस्तावेजों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में काम का दबाव बढ़ सकता है।

रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा होने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन पूजा के दौरान भैरवाष्टक का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायक रहेगा। जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आलस्य और काम को टालने की आदत से नुकसान हो सकता है।

करियर और कारोबार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में वरिष्ठों और सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से दबाव महसूस हो सकता है।

टारगेट आधारित काम करने वालों पर लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा। कारोबारियों को पूरे सप्ताह सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। पार्टनरशिप में आपसी तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा।

प्रेम और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए विश्वास और ईमानदारी को प्राथमिकता दें।

उपाय: भगवान हनुमान की पूजा करें और हनुमानाष्टक का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिल सकता है।

करियर और कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और किसी विशेष कार्य के लिए सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है।

उच्च शिक्षा या विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध अधिक अनुकूल रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति या भूमि-भवन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान निकल सकता है।

प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्याष्टक का पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here